कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के कासमपुर में कक्षा आठ की छात्रा से सोमवार को एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर छात्रा के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। जिससे छात्रा तनाव में आ गई। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
छात्रा ने बताया कि वह कासमपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। वह सोमवार को स्कूल से पढ़ाई करके लौट रही थी। इस दौरान एक युवक ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ कर दी। उसने धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो उसके चेहरे पर तेजाब डाल देगा। यह सुनते ही छात्रा सहम गई। वह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।