फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के तांत्रिकों ने 25 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लाखों की ठगी और दुष्कर्म के आरोपी दो तांत्रिकों की तलाश में पंजाब पुलिस ने बुधवार को लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दबिश दी। लेकिन दोनों आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के अनुसार पंजाब की भटिंडा थाने की पुलिस सब इंस्पेक्टर सुमेंद्र सिंह के नेतृत्व में लिसाड़ी गेट थाने की पिलोखड़ी चौकी पहुंची। पुलिस टीम के अनुसार तारापुरी निवासी दो युवक भटिंडा में तंत्र मंत्र का काम करते थे। उन्होंने वहां तांत्रिक क्रियाओं से एक महिला को फंसाया और उससे 25 लाख की ठगी करके ले गए । महिला ने रेप का भी आरोप लगाया है। इन दोनों की तलाश में ही पुलिस यहां आई थी। लेकिन पुलिस के पास उसके सही पते नहीं थे। दो जगह पुलिस ने जांच भी की। लेकिन उनके बारे में पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

- महिला से रेप का भी आरोप, तलाश में भटिंडा पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें