फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा पूजा हो गई, मै जा रहा हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

शातिर बद्दो ने फरारी के लिए बनाई थी फूलप्रूफ प्लानिंग
बेटे सिकंदर से की थी साथी के मोबाइल से कोडवर्ड में बात
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शातिर बदन सिंह बद्दो ने पुलिस कस्टडी से फरार होने के लिए फूलप्रूफ योजना बनाई थी। उसने न केवल अपने साथी के मोबाइल फोन से अपने बेटे सिकंदर से कोडवर्ड में बात की, बल्कि फरारी के बाद कोई उसे कोई पहचान न पाए इसलिए दाढ़ी मूंछ तक साफ करा ली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बद्दो ने होटल मुकुट महल से फरार होते समय अपने बेटे सिकंदर को मिक्का फाइनेंस के मोबाइल से कॉल की थी। उसने सिकंदर से करीब तीन मिनट तक कोड वर्ड में बात की थी। बद्दो ने सिकंदर से कहा था कि बेटा पूजा हो गई है। मैं जा रहा हूं। इसके बाद वह होटल से निकल गया था।
विज्ञापन

दाढ़ी-मूंछ साफ कराई, गेटअप बदला
होटल से फरार होने के बाद उसे शहर में या शहर से बाहर भी कोई पहचान न पाए, इसलिए उसने अपना पूरा गेटअप चेंज करा लिया था। बताया गया कि होटल मुकुट महल से निकलकर वह गाड़ी से साकेत में एक ब्यूटिशियन के पास पहुंचा था। यह ब्यूटिशियन बद्दो की प्रेमिका बताई गई। यहां बद्दो ने अपनी दाढ़ी मूंछ साफ करा ली थी। वेशभूषा भी बदल ली थी। उसका लुक पूरी तरह से बदल गया था। बताया गया कि जिन लोगों ने बद्दो को फरार कराने में पूरी मदद की थी, वह भी एक बार को बद्दो को लुक बदलने के बाद पहचान नहीं पाए थे। बद्दो की प्रेमिका की जानकारी उसके कई साथियों को थी। बद्दो पुलिस कस्टडी से भाग रहा है, यह जानते हुए भी सब उसकी मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें