फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक शराब के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। पुलिस ने शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान एक युवक को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। एसएसआई नरेंद्र सिंह कसाना आलमगीपुर बढ़ला मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बढ़ला नहर पुल के समीप एक युवक सड़क किनारे कैन लेकर खड़ा था। युवक पुलिस को देख खेतों में भागने लगा। पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दबोच लिया। उससे 40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाने ले आई। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मनोज पुत्र खजान निवासी लोधीपुरा नहर बस्ती बताया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन


14.31 करोड़ रुपये गन्ना समितियों को भेजा
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल ने एक से पांच मार्च तक खरीदे गन्ने का भुगतान 14.31 करोड़ रुपये गन्ना समितियों को भेज दिया है। टिकौला शुगर मिल के डीजीएम ऋषिराज शर्मा ने बताया कि मिल ने शुक्रवार को भुगतान संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है। रामराज गन्ना समिति के सचिव महीपाल सिंह का कहना है मिल से चेक एवं एडवाइज मिल गई है। कुछ औपचारिकता के बाद सोमवार को किसानों के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें