फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबूलेन पर बाइक सवारों का उत्पात, वाहनों में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
आबूलेन पर बाइक सवारों का उत्पात
विज्ञापन

- हिन्दू जागरण मंच ने घटना के विरोध में किया थाने का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
आबूलेन पर शनिवार रात बाइक सवार दर्जनों युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। हो-हल्ला करते घूम रहे इन युवकों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। लोगों से अभद्रता करने के बाद युवक फरार हो गये। हिंदू जागरण मंच मेरठ महानगर ने रविवार सुबह घटना पर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में धरना दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद एसएसआई नरेश कुमार ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर प्रदर्शनकारियों को धरने से उठा दिया।
हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही व उपाध्यक्ष भारत भूषण के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता रविवार दोपहर सदर बाजार थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गये। महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि शनिवार देररात आबूलेन क्षेत्र में दर्जनों बाइक सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। समुदाय विशेष के यह युवक आबूलेन और उससे सटे क्षेत्र में दौड़ते रहे। इस दौरान उन्होंने कई गाड़ियों में टक्कर मारी और विरोध करने पर अभद्रता की। पुलिस मामले से अंजान बनी रही। सूचना के बाद चौकी प्रभारी राहुल यादव पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सचिन ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश शहीद जवानों को लेकर शोक में डूबा है, इस तरह की गतिविधि का कोई औचित्य ही नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के आश्वासन पर खत्म किया धरना
एसएसआई नरेश कुमार ने एएसपी सतपाल सिंह से भी धरनारत कार्यकर्ताओं की बात कराई। सतपाल सिंह ने जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। एएसपी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी धरने से उठे। उन्होंने चेताया कि अगर पुलिस मामले में लापरवाही बरतती है तो उन्हें अफसरों का घेराव करना पड़ेगा। किसी भी दशा में आमजन की भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना देने वालों में महानगर संयोजिका गीता ठाकुर, कमल किशोर, संजय कुमार, वीरेंद्र चौहान, प्रदीप यादव, दिनेश पासी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें