मेरठ। एक सिरफिरे ने सपा नेत्री का फोन नंबर कई युवकों को बांट दिया। इसकी शिकायत करने पर आरोपी युवक ने धमकी दी कि वह उसकी हत्या कर देगा। सपा नेत्री ने जान का खतरा बताकर आरोपी के खिलाफ बृहस्पतिवार को देहली गेट थाने में शिकायत कर दी।
एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता के अनुसार सपा नेत्री का आरोप है कि एक युवक ने उसका मोबाइल नंबर कई युवकों को दे दिया। उक्त युवक उसे कॉल कर अश्लील बातें करते हैं। सपा नेत्री ने एक युवक को गिरफ्तार कराने की धमकी देकर उससे नंबर देने वाले के बारे में पूछा तो उसने मोहल्ले के एक युवक का नाम बताया। सपा नेत्री का आरोप है कि वह इसकी शिकायत पड़ोसी युवक से करने गई तो आरोपी युवक ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसकी हत्या करने की धमकी दी। उसओ के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है।