फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी आवास के सामने दिनदहाडे़ लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बदमाशों को दुस्साहस इतना बढ़ चुका है कि जहां चाहें वहां लूटपाट कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को लुटेरों ने एसएसपी आवास के सामने ही एक किशोर को गन प्वाइंट लूट लिया। किशोर चिल्लाता रहा। लेकिन एसएसपी आवास से कोई भी पुलिस वाला मदद के लिए नहीं आया।
विज्ञापन

एमडीए में सहायक अभियंता पीके जैन साकेत में रहते हैं। उनका बेटा यश (15) बाजार से घर लौट रहा था। एसएसपी आवास के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने यश से पकड़कर उससे मोबाइल फोन लूट लिया। यश घबराकर चिल्लाया। लेकिन कोई पुलिस वाला नहीं आया। सूचना पर पीके जैन साथियों के साथ पहुंचे। पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सिविल लाइन थाने में तहरीर दी।
पीके जैन ने तहरीर में लिखा कि उनके बेटे से एसएसपी आवास के सामने लूट हुई और बदमाश कचहरी की तरफ भागे हैं। मामला एसएसपी आवास का था, जिसके बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक मौके पर पहुंचे। लेकिन एसएसपी आवास और मेरठ कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की तरफ देखने तक का प्रयास नहीं किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

रोजाना हो रहीं लूट
भैसाली बस अड्डे के सामने छात्रा से मोबाइल छीना गया था। गंगानगर में रोजाना लूट हो रही हैं। बुधवार को सिविल लाइन इलाके में एक महिला से पर्स लूटा गया। टीपीनगर में मंगलवार को लूट की दो घटनाएं हुईं। शहर में लगातार लूट हो रही हैं। लेकिन पुलिस की नींद नहीं टूट रही।
विज्ञापन



खास बातें:
- सहायक अभियंता के बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर लूट
- चिल्लाने के बावजूद पुलिस वाला नहीं आया बचाने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें