फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौमतीनगर में प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष-दो युवती समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष
- दोनों पक्षों की की ओर से दो महिला समेत चार लोग घायल
सरधना। मोहल्ला गोमतीनगर में एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा हैं। एक पक्ष ने रविवार सुबह के समय प्लाट में टंकी लगानी शुरू की तो दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। संघर्ष में एक पक्ष से दो युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी एक महिला को चोट लगी। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला गोमतीनगर निवासी इंतजार ने बताया कि बस्ती में उसका एक प्लॉट है। प्लॉट पर चल रहे विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इंतजार का आरोप है कि जब भी वह अपने प्लॉट पर कुछ काम करता है, तो दूसरा पक्ष विरोध करता हैं। रविवार को वह अपने प्लॉट में टंकी लगा रहा था इसी बीच दूसरे साजिद पक्ष ने गाली गलौच कर दी और मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और लाठी डंडों के साथ धारदार हथियार भी चले। इस दौरान इंतजार व उसकी पुत्री बुशरा व गुलफशा घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी एक महिला को चोट लगी। संघर्ष के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने इंतजार की तहरीर पर महिला मंतशा, जोया व उजमा पुत्री साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें