मेरठ। परतापुर फ्लाईओवर पर सोमवार रात बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक से लूटपाट कर ली। बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक की कार को ओवरटेक रुकवाया और कनपटी पर पिस्टल लगाकर 91 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार बागपत के लुहारी गांव निवासी अरविंद कुमार की मोहकमपुर में फैक्ट्री है। अरविंद अपने चालक के साथ कार से दिल्ली से लौट रहे थे। आरोप कि परतापुर फ्लाईओवर पर रिट्ज कार से बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया। उसके बाद बदमाशों ने गाड़ी में बैठे अरविंद से नोटों से भरा बैग छीन लिया, जिसमें 91 हजार रुपये और फैक्ट्री के कागज थे। सूचना पर परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। लेकिन सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर परतापुर गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया एनएच-58 पर कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फुटेज देखकर बदमाशों का पता लगाया जाएगा।
खास बातें:
- कार को ओवरटेक कर रोका, 91 हजार रुपये लूटे