फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी पर बाल मजदूरी कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। ग्रेटर गंगा कॉलोनी में एक बैंक अधिकारी पर आठ साल की बच्ची से मजदूरी कराने का आरोप लगा है। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बच्ची को मुक्त कराकर थाना गंगानगर ले गई। एसओ के अनुसार बच्ची के परिजन बिहार से मेरठ आ रहे हैं। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार निवासी एक व्यक्ति गंगानगर स्थित एक बैंक की अंचल शाखा में हिंदी अधिकारी के पद पर तैनात है। एसओ गंगानगर दिनेश चंद के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि ग्रेटर गंगा कॉलोनी स्थित एक घर में एक बच्ची से जबरन काम कराया जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बच्ची को थाने लेकर आई। इस दौरान बच्ची पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।
वहीं, थाने पहुंचे बैंक अधिकारी का कहना है कि कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी बिहार स्थित अपने गांव गई थी। यह बच्ची उनकी रिश्तेदारी में है, जिसे पढ़ाने के लिए वह मेरठ ले आई थी। बच्ची से घर का किसी तरह का काम नहीं कराया जा रहा था। बल्कि वह परिवार के अन्य सदस्यों की तरह साथ रह रही थी। चाइल्ड हेल्पलाइन की सदस्य मनीषा और अजय कुमार बच्ची को साथ ले गए। एसओ के अनुसार बच्ची के परिजनों के बिहार से आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। अगर बच्ची को जबरन रखकर काम कराया जा रहा था तो तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें