फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े हथियारों के सौदागर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुंगेर से लाकर लिसाड़ी गेट में पिस्टल सप्लाई करने वाला गिरोह शुक्रवार रात क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया। पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जिनसे आठ पिस्टलें बरामद की गईं।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच टीम ने शुक्रवार रात जुल्फिकार के घर पर दबिश देकर उसके बेटे दानिश को पकड़कर दो पिस्टलें बरामद कर लीं। पुलिस ने दानिश की निशानदेही पर समर गार्डन कॉलोनी से मुनीर, इकरार, नाजिम व शादाब को हिरासत में लिया। जिनसे छह पिस्टलें मिलीं। ये आरोपी लिसाड़ी गेट में किस-किस को पिस्टल सप्लाई कर चुके हैं, इसका पता लगाने में क्राइम ब्रांच जुटी है।
100 से अधिक पिस्टल कर चुके सप्लाई
आरोपियों ने पूछताछ में 100 से अधिक पिस्टल सप्लाई करना बताया है। पुलिस ने शनिवार देर रात भी कई जगहों पर दबिश दी हैं। पुलिस का दावा है कि पिस्टल बरामद करने का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन

महिला पकड़ी तो ओर मिलेगा जखीरा
पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में एक महिला भी है। जो पिस्टलों को मुंगेर से लाने और फिर उनको सप्लाई करने में आरोपियों के साथ कार से चलती है। महिला ही पिस्टलों को छुपाकर रखती है। इस महिला की पुलिस तलाश में है, जिसकी गिरफ्तारी के बाद काफी पिस्टल बरामद की जा सकती हैं।
20-25 हजार में बेचते पिस्टल
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक पिस्टल को वह 20 से 25 हजार रुपये में बेच देते थे। आरोपियों ने कई बार सब्जी और फलों में छुपाकर पिस्टलों को सप्लाई किया। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें