फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के फ्लैट में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी में एक फ्लैट में दबिश देकर वहां चल रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया। फ्लैट से हरियाणा मार्का देशी शराब की 135 पेटी बरामद हुई हैं। दो लोगों को मौके से पकड़ा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात आठ बजे मलियाना चौकी प्रभारी सतीश कुमार को सूचना मिली कि भोला रोड स्थित कृष्णा कालोनी के एक फ्लैट में शराब की खेप रखी है। एसओ को मामले की जानकारी दी गई। फ्लैट बस्ती के बीच में था। विरोध की भी आशंका थी। एसओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि दबिश को दो टीमें बनाई। एक में वे खुद शामिल रहे जबकि दूसरी में मलियाना चौकी प्रभारी, फैंटम और यूपी 100 पुलिस ने बाहर की घेराबंदी की।
पुलिस टीम के फ्लैट में घुसते ही वहां मौजूद दो लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। फ्लैट की तलाशी ली गई तो वहां से 135 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने नाम अमित निवासी रोहटा रोड और दीपक निवासी मोहकमपुर बताए। फ्लैट किसी मनीष नाम के व्यक्ति का है, वो कहीं बाहर रहता है। उसने ये फ्लैट किराए पर दे रखा है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे हरियाणा से 800 रुपये पेटी की दर से शराब मंगाते हैं और यहां पर 1100 रुपये में बेचते हैं। ये उनकी दूसरी खेप थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीपी नगर पुलिस ने भोला रोड की कृष्णा कालोनी में दबिश दी
- 135 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद, दो पकडे़ गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें