बड़ौत। नगर के गुराना मार्ग पर युवकों में मारपीट हुई। वहां उनके बीच लात-घूंसे व बेल्ट चले, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वीडियो में कुछ युवक मारपीट करते हुए दिख रहे हैं, जिसमें वह लात-घूंसे व आपस में बेल्ट चला रहे हैं। मारपीट किस बात को लेकर हो रही है, इसका युवकों की पहचान होने के बाद ही पता चल सकेगा। इसके लिए पुलिस जांच में जुट गई है और वीडियो लेकर आसपास पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि मारपीट का मामला पता चला है और वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। युवकों की पहचान करके उनपर कार्रवाई होगी।