मेरठ। अमित मिरिंडा के गिरोह से जुड़े नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल पर एसएसपी ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। माेनू हाइडिल पर मेडिकल थाने पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया था। लगभग नौ माह बाद भी आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने पर उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया। इसके बाद आरोपी पर इनाम घोषित किया गया है। आरोपी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पुराने मामलों में पुलिस पूर्व में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ब्यूरो