फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, चार दिन पहले घर से हुए थे फरार

Mon, 20 Jun 2022 06:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली में चार दिन से फरार चल रहे प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बताया गया कि प्रेमी युगल ने अपने परिजनों के सामने विवाह करने का प्रस्ताव रखा था, जिस पर दोनों के परिजनों ने साफ मना कर दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में चार दिन पूर्व घर से फरार प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रेमी युगल की मौत से उनकी बस्ती में सन्नाटा पसारा हुआ है। वहीं घटना के बाद से प्रेमी युगल के घरों पर ताले लटके हुए हैं। मामले को लेकर गांव में ग्रामीण कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांधला थानाक्षेत्र के गांव भारसी निवासी ताराचंद व राकेश के मकान बराबर-बराबर है। पड़ोसी होने के नाते दोनों परिवारों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना रहता था। दोनों परिवार हमेशा एक दूसरे के सुख-दुख में साथ देते थे। इसी बीच ताराचंद के पुत्र पिंकू (22) व राकेश की पुत्री प्रीति (19) के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। जिसकी जानकारी होने के बाद परिजनों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। 

यह भी पढ़े: Agnipath Scheme Protest: विरोध में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे किया जाम, भारी पुलिस-फोर्स तैनात
विज्ञापन


प्रेमी युगल के परिजन उनके प्रेम-प्रसंग से खुश नहीं थे। प्रेमी युगल ने अपने परिजनों के सामने विवाह करने का प्रस्ताव रखा था, जिस पर दोनों के परिजनों ने साफ मना कर दिया था। बताया गया कि चार दिन पहले प्रेमी युगल रात्रि के समय में गांव से फरार हो गया था। प्रेमी युगल के फरार होने के बाद से दोनों के परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

रविवार की देर शाम दोनों के परिजनों के पास जनपद बागपत के गांव शिकोहपुर से फोन आया कि प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में शिकोहपुर पहुंचे। 
विज्ञापन


परिजनों के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही प्रीति ने दम तोड़ दिया था। वहीं पिंकू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार को उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। प्रेमी युगल की मौत के बाद से गांव की बस्ती में सन्नाटा पसारा हुआ है। वहीं प्रेमी युगल के मकान पर ताले लटके हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें