फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फलावदा में गोवंश से टकराकर दंपती घायल, आवारा पशुओं से बढ़ रहे हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। मंगलवार को फलावदा क्षेत्र में आवारा गोवंश से टकराने के कारण बाइक सवार दंपती घायल हो गए। मीरपुर निवासी रामवीर और उनकी पत्नी केला देवी फलावदा से खतौली जा रहे थे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। सड़कों पर गोवंश के झुंड हादसों का कारण बन रहे हैं। गोवंश अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिलता। कई लोग गोवंश की चपेट में आकर घायल हुए हैं। किसानों के लिए भी आवारा गोवंश एक बड़ी समस्या है। वे खेतों में फसलें खराब करते हैं और किसानों पर हमला भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायतें की हैं, पर आवारा गोवंश पकड़ने का कोई अभियान नहीं चला। उन्होंने प्रशासन से गोवंश को पकड़कर गौशाला भेजने और स्थायी समाधान की मांग की है। अध्यक्ष अशोक कुमार सैनी ने कहा कि गोवंश को पकड़वाकर गौशाला भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें