फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खड़ी करने के विवाद में दंपती पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक खड़ी करने के विवाद में दंपती पर हमला
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट में बाइक खड़ी करने को लेकर पड़ोसी युवकों ने घर में घुसकर दंपती पर हमला कर गंभीर रूप घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी आरिफ की लिसाड़ी गेट में दुकान है। सोमवार देर शाम आरिफ ने अपने घर के बाहर बाइक खड़ी कर दी थी। बाइक हटाने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव करा दिया। देर रात को पड़ोसी ने आरिफ के घर में घुसकर हमला बोल दिया। जिसमें तमंचे की बट से आरिफ की बेरहमी से पिटाई की गई। आरिफ की पत्नी रेशमा ने बचाने का प्रयास किया। रेशमा को भी बुरी तरह से पीटा। बाद में आरोपी घर में रखे सामान में तोड़फोड़ कर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आरिफ के सिर और चेहरे में गंभीर चोट लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें