फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी पर कार का नंबर लगा घूम रहा था युवक, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली पुलिस ने बच्चा पार्क चौराहे से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। युवक एक स्कूटी पर सवार था। नंबर जांचा गया तो नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। चौकाने वाली बात यह थी कि स्कूटी पर कार का नंबर पड़ा था। इंस्पेक्टर के अनुसार, मंगलवार को बच्चा पार्क चौराहे पर संदिग्ध लोगों को लेकर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक को पुलिस ने रोका। कागज मांगने पर वह दिखा नहीं पाया। इसके बाद स्कूटी का नंबर जैसे ही साफ्टवेयर पर डाला गया, सब हैरान रह गए। नंबर फर्जी होने के साथ ही कार का था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कासिफ निवासी श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट बताया। थाने में पूछताछ के दौरान युवक कोई जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद उसका चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें