फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: दो आढ़ती समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव, आठ दिन के लिए सब्जी मंडी बंद

Tue, 05 May 2020 09:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब शामली में सब्जी-फल मंडी के दो आढ़ती और बागपत में एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शामली में पॉजिटिव मिले दोनों आढ़ती में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। रैंडम सैंपल लिए गए थे। इसी वजह से इन्हें क्वारंटीन भी नहीं किया गया था। दोनों आढ़ती अपने सामान्य कामकाज में व्यस्त थे। प्रशासन ने दोनों आढ़ती के निवास वाले मोहल्लों को हॉटस्पॉट की श्रेणी में शामिल कर सील कर दिया है। सब्जी मंडी भी आठ दिन के लिए सील कर दी गई हैं। 

विज्ञापन


उधर, मध्यप्रदेश से काम कर लौटा बागपत का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव निकला। मजदूर को चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर से खेकड़ा में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें: मेेरठ में आठवें कोरोना संक्रमित ने मेडिकल में दम तोड़ा, 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद पाॅजिटिव आई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव असारा गांव का रहने वाला है। वह मध्यप्रदेश में मजदूरी करने गया था। काम-धंधा बंद होने पर वह दो मई को गांव लौटा था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। तीन मई को उसका सैंपल लिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें