फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मामूली विवाद पर भिड़े चाचा-भतीजे, जमकर पथराव और चले धारदार हथियार, चार लोग घायल

Tue, 05 May 2020 07:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के गंगोह में मामूली बात पर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव होने के साथ ही धारदार हथियार भी चले। फायरिंग का भी आरोप है। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कुरैशियान में सोमवार की शाम एक ही परिवार के गुफरान और हमीद पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल पड़े। पथराव भी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लाठियां फटकार कर दौड़ाया।

बता दें कि पथराव के दौरान शहजाद, अरबाज, जावेद, असगर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी गंगोह में भर्ती कराया। मामला हॉटस्पॉट क्षेत्र का होने के कारण अधिकारियों के संज्ञान में आने पर एसएसपी ने पथराव और फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसमें एक पक्ष की ओर से गुफरान व दूसरे पक्ष की तरफ से हमीद ने पांच-पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर आ चुकी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें