शहर में जगह- जगह निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के मामलों का शतक पार कर चुके सहारनपुर जिले में देवबंद के बाद शहर का थाना मंडी क्षेत्र सबसे अधिक संवेदनशील हो गया है। इसी क्षेत्र में मौलाना साद की मोहल्ला मुफ्ती में ससुराल भी है। मौलाना साद के दो रिश्तेदारों के संक्रमित मिलने के बाद ही इस क्षेत्र को पूरी तरह सील किया गया था। नए मामलों के जुड़ने के बाद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 24 तक पहुंच गई है। शहर में इस थाना क्षेत्र के ये सबसे अधिक मामले हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना के नए 10 केस मिलने पर एक कस्बा सहित चार गांव सील, डीएम सख्त, जांच कराने के दिए निर्देश
इन हालात में पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग से लेकर नगर निगम तक की टीमें भी थाना मंडी क्षेत्र में ही सबसे अधिक दौड़ रही है। इस क्षेत्र में मोहल्ला मुफ्ती के अलावा पीर वाली गली, चांद कॉलोनी, एकता कॉलोनी, अरबी मदरसा सहित अन्य जगहों से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इतना ही नहीं मौलाना साद के ससुर सुलेमान से लेकर अन्य रिश्तेदार भी क्वारंटीन पर हैं। कोरोना के नए संक्रमित मामलों में फिर से तब्लीगी जमातियों का कनेक्शन सामने आया है। जाहिर है कि यदि समय रहते ये लोग समय पर सरकारी तंत्र को जानकारी देते और स्वास्थ्य की जांच करा लेते तो शायद संक्रमण इस स्तर तक न पहुंचता।
और जिंदगियां बचानी हैं तो जानकारी न छिपाएं
भाजपा बुनकर कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम आजाद अंसारी ने जमात से लेकर मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि और जिंदगियां बचानी हैं तो खुदा के वास्ते जानकारी न छिपाएं। जो लोग जहां खुद को मुश्किल में पा रहे हैं। वे सूचनाएं देकर जांच कराएं ताकि न तो वे खतरे में रहे और न ही अन्य लोग मुसीबत में पड़े। उन्होंने रमजान के दौरान घरों में रहकर ही नमाज पढ़ने की भी अपील की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/