फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मेडिकल अस्पताल में किराना दुकानदार की मौत, कोरोना रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 26 Apr 2020 12:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में केसरगंज के एक किराना दुकानदार विजय गर्ग (65) की मेडिकल कॉलेज में शनिवार शाम करीब 5:00 बजे मृत्यु हो गई। उनकी कोरोना की जांच कराई गई है, रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


उनके भांजे राजन सिंघल का शाम को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कोरोना जैसे लक्षण होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में उन्हें भर्ती करने में आनाकानी की गई। उन्होंने पहले सीएमओ और फिर डीएम को इसके बारे में अवगत कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस में मंगलवार रात को इन्हें मेडिकल ले जाती है। लेकिन रात में ही दवाई देकर इन्हें इनकी पत्नी के साथ वहां से भेज दिया जाता है। रात डेढ़ बजे यह घर पहुंचते हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके घर आती है और इनका सैंपल लिए जाता है। यह अपनी रिपोर्ट पता करते हैं तो इन्हें कोई जवाब नहीं दिया जाता। बृहस्पतिवार को इनकी तबीयत ज्यादा खराब होती है तो यह खुद ही मेडिकल पहुंच जाते हैं। फिर भी इन्हें भर्ती करने से मना कर दिया जाता है, लेकिन अचानक इन्हें लकवा पड़ जाता है तो इन्हें भर्ती कर लिया जाता है। 

यह भी पढ़ें: Corona Virus: दारुल उलूम देवबंद के नौ छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव, 160 पहुंची मरीजों की संख्या
विज्ञापन


शनिवार शाम को इनके घर वाले जब फोन करते हैं तो इन्हें बताया जाता है कि उनकी मृत्यु हो गई है। इनकी कोरोना की रिपोर्ट के बारे में पता करते हैं तो कहा जाता है कि अभी रिपोर्ट नहीं आई है। परिजन परेशान है कि अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई तो क्या होगा। परिजन सवाल कर रहे हैं कि जो सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को लेकर गई थी, वह सैंपल कहां है, उसकी रिपोर्ट क्यों नहीं आई। 
विज्ञापन


वहीं, इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि अभी इनकी रिपोर्ट नहीं आयी है। सुबह इनका सैंपल लिया गया था। लैब में 400 से ज्यादा सैंपल लगे हुए थे। इनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। उसी के बाद शव सुपुर्द किया जाएगा। 

सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि उन्होंने मरीज को लेने के लिए एंबुलेंस भिजवाई थी। स्वास्थ्य विभाग ने इसमें कोई लापरवाही नहीं की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें