फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव केस, 50 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Sun, 29 Mar 2020 12:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में शनिवार को कोरोना वायरस के चार और नए केस मिले हैं। अब मेरठ में कोरोना के पांच पॉजिटिव केस हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना वायरस के चार और नए केस मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को मेरठ मेडिकल अस्पताल में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। अब उसकी पत्नी और तीन सालों को भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को मेडिकल की लैब में 25 टेस्ट हुए। जिनमें से 21 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि चार में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई हैं। इसके अलावा 21 सैंपल सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के हैं, ये सभी नेगेटिव हैं।

बताया गया कि 50 को आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है। इनमें 35 सुभारती और 15 मेडिकल में भर्ती है। इन सभी के रविवार को टेस्ट होंगे। वहीं मरीज के खिलाफ प्रशासन द्वारा एफआईआर की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CoronaVirus: मेरठ में रह रहे कोरोना पाॅजिटिव में मिले थे ये लक्षण, नमाज से लेकर निकाह में हुआ शामिल, सैकड़ों लोगों को संक्रमण का खतरा

विज्ञापन

मेरठ में ऐसे फैला कोरोना 
बुलंदशहर के खुर्जा का मूल निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ के शास्त्रीनगर अपनी ससुराल पहुंचा था। इस दौरान वह हुमायूं नगर स्थित रिश्तेदारी में भी रहा और मस्जिद में नमाज भी पढ़ी थी। वह एक शादी समारोह में भी गया था। तबीयत खराब होने पर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टी होने से शास्त्रीनगर समेत आसपास की कॉलोनियों में अफरातफरी मच गई थी।

वहीं बुलंदशहर डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव आया व्यक्ति काफी दिनों से बुलंदशहर नहीं आया था। मेरठ एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम के साथ पड़ताल में पुलिस पूरा सहयोग करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें