फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट: पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले 150 नए मरीज, मचा हड़कंप

Sat, 27 Mar 2021 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में शनिवार को कोरोना के 150 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सहारनपुर में शनिवार को 97 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल के 30 से ज्यादा कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को फिलहाल बंद करा दिया है। निजी अस्पताल वी ब्रोस के कुल 90 कर्मियों की कोविड जांच हुई, जिनमें से 38 संक्रमित मिले हैं। बताया गया कि वैक्सीनेशन की शुरुआत में इस निजी अस्पताल को भी कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने की व्यवस्था में शामिल रखा गया था।

विज्ञापन


वहीं मुजफ्फरनगर में आज कोरोना के 13 केस मिले। इसके अलावा शामली में पांच और बिजनौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। सहारनपुर में एक दिन में कोरोना के 97 नये मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।

मेरठ जिले में भी कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। मेरठ में शनिवार को कोरोना के 33 मरीज मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को 37 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। इनमें तीन साल के बच्चे से लेकर 65 साल तक की महिला शामिल हैं। इनमें चार मरीज कैलाशपुरी के हैं। अब यहां मरीजों की संख्या 20 हो गई है, जबकि चार मरीज शहर की पॉश कालोनी मानसरोवर में मिले हैं। पिछले एक सप्ताह में डेढ़ सौ से ज्यादा कोरोना के मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, कांप गई लोगों की रूह, हादसे में एक की मौत, देखें तस्वीरें 

विज्ञापन

गांव से शहर तक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। अहम बात ये है कि शहर के हर क्षेत्र में इस समय कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। शास्त्री नगर, गंगानगर, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, अंसल सुशांत सिटी, बागपत रोड आदि शहर के सभी बाहरी और भीतरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को कुल 4236 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 37 कोरोना संक्रमित पाए गए। जिस तरह कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हुई है, वह आने वाले दिनों में कम्यूनिटी स्प्रेड की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। अकेले कैलाश पुरी में हीं पिछले तीन दिन में 20 मरीज मिल चुके हैं। अन्य इलाकों में भी लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। देहात क्षेत्र में भी मवाना और सरधना कस्बे में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

रेलवे स्टेशन पर मिला एक संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को स्पेशल सैंपलिंग अभियान जारी रखा। इसमें रेलवे स्टेशन पर 102 लोगों की एंटीजन और 18 की आरटीपीसीआर जांच की गई, जिसमें एक एंटीजन पॉजीटिव पाया गया। बस स्टेशन पर 60 लोगों एंटीजन और 14 की आरटीपीसीआर जांच की गई, लेकिन उसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। विशेष फोकस इलाके में 766 की एंटीजन और 585 की आरटीपीसीआर जांच की गई। आरटीपीसीआर जांच की अभी रिपोर्ट नहीं आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें