फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार से कम हुई कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हजार से कम हुए कोरोना के मरीज
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या एक हजार से कम हो गई हैं। अब जिले में 907 सक्रिय केस हैं। इनमें से 36 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 871 होम आइसोलेशन में हैं। शुक्रवार को 5492 लोगों की जांच की गई, जिसमें कोरोना के 99 मरीज मिले और 88 साल की वृद्धा की मृत्यु हो गई, वह कैंट क्षेत्र की रहने वाली थीं और कई दिन से निजी अस्पताल में भर्ती थीं। एक दिन में 260 मरीज ठीक हुए हैं।
कोरोना की तीसरी लहर का पीक आने के बाद सक्रिय केस लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 15 दिन से संक्रमित से अधिक स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा रहा है। अब जिला प्रशासन बंदिशों से राहत दे सकता है। एक हजार से कम सक्रिय मरीज होने से जिम, स्कूल और शादी समारोह में सीमित लोगों के आने के प्रतिबंध से राहत मिल सकती है। रात्रि कर्फ्यू के समय में भी बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि संक्रमित होने से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या है। अगर इसी तरह से औसत चलता रहा तो एक सप्ताह में ही सक्रिय मरीजों की संख्या नीचे आ जाएगी। लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन

--
चुनाव की भीड़ चिंता का विषय
10 जनवरी को मतदान है। इस वजह से जनसंपर्क को लेकर भीड़ देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इससे केस बढ़ भी सकते हैं। सावधान रहने की जरूरत है। मास्क लगाएं और फिजिकल डिस्टेंसिंग अपनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें