वहीं, परतापुर पुलिस ने बाईपास स्थित टोयोटा शोरूम को भी बंद करा दिया। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर शोरूम के संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
लॉकडाउन का करें पालन
आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में दूध, परचून और राशन की दुकान के अलावा दूसरी दुकानों के खोलने पर पाबंदी है। इसके बावजूद कई व्यापारियों ने दुकान खोलीं तो उन पर कार्रवाई की गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/