फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: चार ब्लॉकों में 14 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना: चार ब्लॉकों में 14 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

सरधना। देहात क्षेत्र में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। सोमवार को चार ब्लॉकों में 14 नए मरीज मिले। दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सरधना तहसील के मढियाई, जुल्हैडा, भामौरी गांव के साथ नगर के दो मोहल्ले कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।
सरधना क्षेत्र में एक माह के भीतर 27 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। मढ़ियाई निवासी व्यक्ति की कोरोना से मौत हो जाने के बाद से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। सोमवार को विभाग ने 365 लोगों की जांच कराई। इस दौरान मोहल्ला छावनी में एक फादर समेत तीन युवक पॉजिटिव मिले। तहसील रोड पर एक बाइक एजेंसी के संचालक को भी कोरोना की पुष्टि हुई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुुमार ने बताया कि बीते एक माह में क्षेत्र में 27 नए मामले सामने आए हैं। एक युवक की मौत भी हो चुकी हैं। नगर में मोहल्ला छावनी और गंज बाजार कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन

दौराला में 290 की जांच, 450 को लगा टीका
दौराला। कस्बे में सोमवार को सीएचसी ने 450 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि भराला, सीएचसी, एटूजेड कॉलोनी में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। 290 लोगों की जांच की गई। इस दौरान एटूजेड कॉलोनी के दो, कस्बे से एक व भराला के दो ग्रामीणों सहित छह लोग पॉजिटिव मिले। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। डॉ. बिजेंद्र कुमार ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, मॉस्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की।
किशोरी और महिला अस्पताल में भर्ती
परीक्षितगढ़। तीन दिन पूर्व हुई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में कस्बे में एक किशोरी व महिला पॉजिटिव मिलीं। स्वास्थ्य विभाग ने किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं महिला का उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि ग्राम खानपुर और ललियाना में एक किशोरी और महिला कोरोना संक्रमित मिली हैं। किशोरी की हालत गंभीर है। सीएचसी पर 45 आरटीपीसीआर के नमूने लिए गए। 96 एंटीजन जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
नगर पालिका कर्मचारी समेत दो पॉजिटिव मिले
मवाना। कस्बे में नगर पालिका कर्मचारी और फलावदा के एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि नगर पालिका के एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। उसके परिवार के छह सदस्यों तथा संपर्क में आने वाले नगर पालिका के 17 कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है। कुल 153 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। दूसरा पॉजिटिव युवक फलावदा का है। दोनों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं ईओ सुनील कुमार सिंह ने नगर पालिका कार्यालयों को सैनिटाइज कराया। सोमवार को सीएचसी, मवाना शुगर मिल और गांव निलौहा में 600 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर 25 लोगों का चालान
माछरा। पुलिस चौकी मऊखास के सोमवार को पुलिस ने मास्क नहीं लगाने पर 25 वाहन चालकों का चालान काटा। मेरठ गढ़ मार्ग पर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार और दरोगा रामेश्वर ने मास्क नहीं लगाने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक का नगद चालान किया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों का निर्देश है कि कोविड-19 बढ़ने के कारण कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए वाहन नहीं चलाएगा। पैदल जा रहे व्यक्ति को भी मास्क लगाना होगा। वहीं मवाना थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि बिना मास्क के मिले लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। मंगलवार से कार्रवाई की जाएगी। फलावदा में पुलिस ने सात वाहन चालकों के चालान काटे। दरोगा पवन गंगवार ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें