फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक रैली निकालकर दिया सुरक्षित सफर का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, 30 तक चलेंगे जागरूकता और प्रवर्तन अभियान
विज्ञापन

अभियान से जुडेंगे छात्र-छात्राएं
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 30 नवंबर तक चलने वाले पखवाड़े की शुरुआत कैलाश प्रकाश स्टेडियम से बाइक रैली निकालकर किया। रैली के माध्यम से शहरवासियों को सुरक्षित सफर का संदेश दिया।
बाइक रैली को जिलाधिकारी वीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कैलाश प्रकाश स्टेडियम से शुरू होकर साकेत चौराहा और एल-ब्लॉक चौकी होते हुए आरटीओ कार्यालय पहुंची। रैली में बाइक पर सवार अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। जिलाधिकारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने स्कूल और कॉलेजों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाने और स्टंट करने, तेज गति से वाहन चलाने, वाहनों में अतिरिक्त सवारी बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर उप परिवहन आयुक्त हरिशंकर सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अमरीश कुमार, एआरटीओ प्रशासन विकास कुमार यादव, विंध्याचल गुप्ता, यातायात पुलिस के संतोष सिंह व लालसा प्रसाद पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



वाहन चालकों की आंखों की होगी जांच
रोडवेज परिसर में चालकों के सामान्य स्वास्थ्य और आंखों की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, बस और ट्रक ऑपरेटर यूनियनों के माध्यम से चालकों और परिचालकों को सुरक्षित सड़क यातायात के मानकों की जानकारी दी जाएगी। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान विभिन्न विभागों की तरफ से प्रतिदिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें