फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा लाइनमैनों की हड़ताल जारी, आज ऊर्जा भवन का होगा घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा लाइनमैनों की हड़ताल जारी, आज ऊर्जा भवन का होगा घेराव
विज्ञापन

मेरठ। ठेका फर्म के साथ प्राथमिक चिकित्सा को लेकर चल रही संविदा लाइनमेनों की खींचतान खत्म नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को भी लाइनमैनों की हड़ताल जारी रही और शनिवार को मेरठ और बुलंदशहर के हजारों संविदा लाइनमैन ऊर्जा भवन का घेराव करेंगे। इसके चलते शहर से गांव तक की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीवीवीएनएल प्रबंधन मामले को सुलझा नहीं पा रहा है।
पीवीवीएनएल ने संविदा लाइनमैनों की आउटसोर्सिंग के लिए छह माह का ठेका ईजी सोर्स एचआर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को दिया है। संविदा लाइनमैनों ने फर्म से दुर्घटना होने की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा कराने की मांग की थी, लेकिन इसे फर्म प्रबंधन ने ठुकरा दिया। इसके बाद से हड़ताल चल रही है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने के लिए पीवीवीएनएल ने ठेकेदारों से लेबर ली है, लेकिन काम नहीं चल पा रहा है। यह लेबर बड़े फाल्ट तो ठीक कर रही है, लेकिन उपभोक्ताओं की शिकायत दूर नहीं हो पा रही है। निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और महामंत्री अमित खारी ने बताया कि पहले जिस फर्म के पास ठेका था, वह प्राथमिक चिकित्सा कराती थी। लेकिन ईजी सोर्स ने प्राथमिक चिकित्सा आसपास के अस्पताल में कराने की बजाय ईएसआई के पैनल वाले अस्पताल में कराने की बात कही है।
पैनल वाला अस्पताल शहर में है। गांव के बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन अगर करंट की चपेट में आया तो उसे प्राथमिक उपचार की जरूरत वहीं के नजदीकी अस्पताल में होगी, लेकिन फर्म ने हाथ खड़े कर दिए हैं। बुलंदशहर की ठेका फर्म का भी यही रवैया है। वहां के लाइनमैन भी हड़ताल पर चले गए हैं। शनिवार को मेरठ और बुलंदशहर के संविदा लाइनमैन सुबह दस बजे ऊर्जा भवन का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

--
यहां हुई बिजली प्रभावित
- इस हड़ताल के चलते लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, नौचंदी, लेडीज पार्क, हापुड़ रोड, टाउन हाल, बेगमपुल, सदर बाजार, अमन विहार, ललसाना, पल्लवपुरम, अम्हैडा, ललसाना, काजीपुर, माधवपुरम, मोहकमपुर, टीपीनगर, मलियाना, सेंट लुक्स, सिविल लाइन, कंकरखेड़ा, सोफीपुर, जागृति विहार, रंगोली आदि बिजलीघर क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली की आंखमिचौली जारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें