फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल में पानी मिला होने पर उपभोक्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल में पानी मिला होने पर उपभोक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन

लावड़। दौराला मार्ग स्थित हमारा पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंप संचालक पेट्रोल में पानी मिलाकर बेच रहा है। उपभोक्ताओं ने पेट्रोल पंप स्वामी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लावड़ नगर पंचायत वार्ड पांच के सभासद शहजाद ने बृहस्पतिवार को अपने स्कूटर में हमारा पेट्रोल पंप से 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया। थोड़ी दूर चलते ही स्कूटर बंद हो गया। स्कूटर मैकेनिक को दिखाया तो उसने पेट्रोल में पानी मिला होने की बात कही। पेट्रोल में पानी मिला होने की सूचना पर अन्य उपभोक्ता भी पंप पर पहुंच गए। उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया। अरविंद कुमार, शहजाद, कृष्णपाल साकिब, रोहित आदि ने पुलिस चौकी पर पेट्रोल पंप के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शाम के समय एचपी के सेल्स मैनेजर आकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें