कुटी चौराहे से सड़क चौड़ीकरण के लिए नाला निर्माण शुरू
मेरठ। कुटी चौराहे से जागृति विहार एक्सटेंशन को जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए नाला निर्माण किया जा रहा है। जागृति विहार एक्सटेंशन से कुटी चौराहे की ओर आ रहे नाले को विस्तार दिया जा रहा है ताकि बारिश का पानी नाले में जा सके और जलभराव न हो। आवास विकास परिषद की ओर से तेजी से यह काम कराया जा रहा है।
इसके बाद चाणक्यपुरी की दीवार को ध्वस्त करने की प्रक्रिया की जाएगी। कुटी चौराहे से जागृति विहार एक्सटेंशन तक सड़क की चौड़ाई 36 मीटर रहेगी। जागृति विहार एक्सटेंशन आवास विकास परिषद की अहम योजना में शामिल हैं। इस मार्ग के चौड़ीकरण के बाद योजना में पहुंचने के लिए तीन रास्ते हो जाएंगे। इसमें गढ़ रोड, हापुड़ रोड और तेजगढ़ी-पीवीएस मॉल रोड शामिल हैं।