मेरठ में पिलोखड़ी पुलिस चौकी को थाना बनाने की तैयारी शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में लोहियानगर के बाद अब एक और नया थाना बनाने की कवायद शुरू हो गई है। लिसाड़ी गांव में पिल्लोखड़ी थाना बनाने के लिए नगर निगम की 3500 वर्ग मीटर जमीन पुलिस ने कब्जा मुक्त कर ली है। दावा है कि इस जमीन पर जल्द ही नए थाने का निर्माण शुरू हो जाएगा।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि लिसाड़ी गांव में नगर निगम की 3500 वर्ग मीटर जमीन को चिह्नित करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने का आदेश दे दिया है। अधिकारी पिल्लोखड़ी थाने के लिए लंबे समय से जमीन तलाश कर रहे थे। इस समय जिले में 33 थाने संचालित हैं।