कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के भीम सिंह नगर निवासी एक महिला ने एसएसपी रोहित सिंह साजवाण को बताया कि उसके पति यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में शामली में तैनात है। उनके पड़ोस में एक रिटायर्ड फौजी अपने परिवार के साथ रहता है। रिटायर्ड फौजी आए दिन सिपाही की पत्नी पर अश्लील कमेंट व इशारे करता है। विरोध करने पर आरोपी फौजी सिपाही के परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने पूर्व में पुलिस से की थी।