फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पानी में बह गया हस्तिनापुर-बिजनौर को जोड़ने वाले पुल का संपर्क मार्ग, आवागमन बंद

Mon, 26 Jun 2023 10:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर और बिजनौर को आपस में जोड़ने वाला पुल भारी बारिश के कारण पानी के तेज बहाव के कारण गंगा में बह गया। इससे क्षेत्र के सैकड़ों गांव का आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन
टूटा पुल - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर क्षेत्र का चांदपु-बिजनौर की सीमाओं को जोड़ने वाले भीमकुंड गंगा पुल का संपर्क मार्ग गंगा के कटान के कारण आखिर कार 24 घंटे बाद बह गया है। पुल का संपर्क मार्ग बहने से आवागमन बंद हो गया है। वहीं क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


मेरठ के हस्तिनापुर और चांदपुर से बिजनौर की सीमाओं से साथ अन्य कई जिलों को आपस में जोड़ने वाला क्षेत्र के भीमकुंड गंगा पुल की एप्रोच रोड पिछले 24 घंटे गंगा के कटान को नहीं झेल सकी और उचित कटान प्रबंध न होने के कारण आखिरकार सोमवार की सुबह चार बजे गंगा में बह गई है।

गंगापुल से बिजनौर की ओर जुड़े संपर्क मार्ग के गंगा में बह जाने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं आवागमन भी पूरी तरह बंद हो गया है। भारी वाहनों को रोकने के लिए थाना पुलिस की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे कई लोगों के साथ बड़े हादसे होने से बचे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि पुल का संपर्क मार्ग टूट चुका है, संभल कर चलें। उधर ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष भी जुलाई महीने में संपर्क मार्ग टूटा था जो पिछले छह महीनों तक दुरुस्त नहीं कराया गया था। अब एक साल बाद गंगापुल को जोड़ने वाले एप्रोच रोड को दुरुस्त कराया गया, दो दिन पहले ही उसका कार्य पूर्ण हुआ था।

जैसे ही कार्य पूर्ण हुआ तो दो दिन बाद ही शनिवार को मानसूनी बारिश शुरु हो गई, जिससे गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ते ही गंगा ने एप्रोच रोड पर एक बार फिर कटान शुरू कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने जमकर हंगामा भी किया।
 

पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली सबने गाइड बांध का रोना रोया। नतीजा यह हुआ कि सोमवार की सुबह 4:00 बजे ही यह संपर्क मार्ग गंगा में बैठ गया जिस कारण यहां आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

उधर गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान विभीषण रूप धारण कर लिया है। धीरे-धीरे यह संपर्क मार्ग गंगा में समा रहा है। उधर पुल पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है और आवागमन पूरी तरह बंद हो चुका है।

 

अगर आप हस्तिनापुर से चांदपुर की ओर जा रहे हैं तो आवागमन है बंद
मेरठ-मुजफ्फरनगर शामली आदि कई जिलों से बिजनौर के चांदपुर अमरोहा गजरौला की ओर भीमकुंड गंगा पुल से जाने वाले वाहनों के लिए यह रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। गंगा पुल के संपर्क मार्ग बैठने से आवागमन पूरी तरह बंद है। इसलिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वापस लौट कर बिजनौर बैराज के रास्ते अब चांदपुर जाने का विकल्प  है।

पिछले वर्ष से भी नहीं लिया सबब
पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही देखिए शुक्रवार को ही कार्य पूरा हुआ किसी ने समय रहते इस संपर्क मार्ग की सुध नहीं ली। रविवार को पहुंचे पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने कटान को रोकने के बजाय गाईड बांध का रोना रोया और कहा कि शासन से ही पैसा आवंटित नहीं किया जा रहा है। अगर समय रहते गत वर्ष से सबक लिया होता तो संपर्क मार्ग को टूटने से बचा जा सकता था। पिछले भी यह सड़क लंबे समय तक टूटी पड़ी रही थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

किसानों को होगी बड़ी परेशानी
हस्तिनापुर क्षेत्र के हजारों किसान गंगा के पार खेती करते हैं, जिसके लिए उन्हें हर रोज इस पुल से गुजर कर अपने खेतों में जाना होता है। पिछले वर्ष भी किसानों ने जमकर हंगामा किया था। उसके बाद सड़क को दुरुस्त किया गया था अब पुल के संपर्क मार्ग टूटने से किसानों के सामने परेशानी बढ़ गई है और खेती करने की चुनौती भी सामने होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें