मेरठ में करवाचौथ पर आज सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रहीं हैं। पति के लिए सोलह श्रृंगार कर रही हैं। वहीं, ऐसे में मेरठ के एलआईयू दफ्तर का एक वीडियो सामने आया है। जहां पर महिला पुलिसकर्मी मेहंदी लगवा रही हैं।
महिला पुलिसकर्मियों का कहना है कि ड्यूटी के कारण तैयार होने का समय नहीं मिला। मेहंदी भी नहीं लगवा पाईं। इसलिए अब ऑफिस में ही मेहंदी लगवानी पड़ी। नौकरी के साथ रीति-रिवाजों का भी पालन करना है। मेहंदी का वीडियो एक महिला पुलिसकर्मी की प्रोफाइल से अपलोड किया गया है। वहीं खुफिया विभाग के दफ्तर में मेहंदी लगवाने के लिए बाहरी लोगों की एंट्री पर सवाल उठ रहे हैं।
यूपी कांग्रेस ने किया ट्वीट
इस मामले में यूपी कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, मेरठ के एलआईयू ऑफिस में एक महिला कर्मचारी ब्यूटी पार्लर की युवतियों को बुलाकर मेहंदी लगवा रही हैं। बताइये ! खुफिया विभाग के कर्मचारी ही बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर विभाग सेंधमारी करा रहे हैं।