बागपत के बिनौली में बुधवार को हुए एक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर के बाद हुआ। वहीं युवक की मौत से परिजनो ंमें कोहराम मचा है जबकि घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र में दरकावदा मार्ग पर अज्ञात ट्रेक्टर ट्राली के चालक ने बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक की मौके पर ही मौत हो गयी ओर दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
दरकावदा गांव निवासी मुसरफ (21) पुत्र मेहराजुद्दीन अपने बुआ के लड़के फरदीन पुत्र रहीस निवासी फूड खतौली को बिनौली से बाईक पर लेकर दरकावदा जा रहा था। कि मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास एक अज्ञात ट्रेक्टर ट्राली के चालक उनकी बाईक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर दूर जाकर पड़े और मुसरफ की मौके पर ही मौत हो गयी, इस दौरान फरदीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा गया। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई की जाएगी।