फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में भामौरी में संघर्ष, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में भामौरी में संघर्ष, चार लोग घायल
विज्ञापन

सरधना। भामौरी गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच सोमवार दोपहर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुसकर हमला किया। संघर्ष में दोनों पक्षों से एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
भामौरी गांव निवासी अमन पुत्र धर्मवीर और सोनू पुत्र रिंकू के बीच सोमवार को रंजिश के चलते कहासुनी हो गई। गाली गलौज को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। अमन पक्ष का आरोप है कि सोनू, गंगोतरा, आकाश, गौरव, पूनम व कविता ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके पिता धर्मबीर के साथ मारपीट की। बचाव के लिए उसकी मां आई तो उसके पर भी लाठी डंडों के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में धर्मबीर, उसकी पत्नी सुनीता व बेटा अमन घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से सोनू घायल हो गया। दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें