घटना की सूचना मिलते ही एसओ दौराला रितेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत बिगड़ने पर घायलों को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने जाट पक्ष के राजन, शिंटू और जगन व एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।
थाने पर हंगामा, एसओ को घेरा
देर रात अनुसूचित जाति के लोगों ने एसओ दौराला रितेश कुमार का घेराव कर थाने पर जमकर हंगामा किया। पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप था कि जाट पक्ष के लोग पहले से धमकी दे रहे थे। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान पुलिस पर भी आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसओ ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।
तनाव जैसी बात नहीं
दोनों पक्षों में आपसी विवाद हुआ है। पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- डॉ अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/