डॉक्टर कुसुम कहती हैं कि यहां पर पहले से ही असामाजिक तत्वों का बोलबाला रहा। रात में डेढ़ बजे असामाजिक तत्व आकर अभद्रता करते रहे, लेकिन अब तक वह स्थिति सुधर जाने की उम्मीद में रहते रहे। गत 26 अप्रैल को मोहल्ले में हुई घटना के बाद अब यहां रहना सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। कुछ लोगों की हरकत के बाद यहां रहना मुश्किल है। इसलिए उन्होंने भी अपना मकान बेचने का मन बना लिया है और मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया है। नया मकान बना रहे सुधीर तो इस घटना के बाद से इतना डरे हुए हैं कि उन्होंने मकान का निर्माण बीच में ही रोक देने का मन बना लिया है। वह कहते हैं कि वह शांति से अपने परिवार की गुजर-बसर करना चाहते हैं। यहां तो झगड़ा कभी भी हो सकता है, वह इस मकान को बेचेंगे। पास में ही रहने वाले राम सिंह राणा कहते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि यहां ऐसा माहौल है। अब तक असामाजिक लोग यहां शराब पीकर, जुआ खेलते थे और हंगामा करते थे, लेकिन अब तो हद हो गई। यहां से मकान बेचना ही ठीक है। रोज-रोज कौन झगड़ा करेगा और पुलिस के चक्कर काटेगा।
कैराना बनाने की दी धमकी
पीड़ित मदनलाल का कहना है कि उन पर हमला करने के लिए पहुंचे लोगों ने खुलेआम चेतावनी दी कि वह इस क्षेत्र को कैराना बना देंगे। उनका रास्ता बंद कर दिया जाएगा, दीवार बनाकर आना-जाना रोक दिया जाएगा। उनकी जमीन पर ही मकान बना हुआ है, यहां नहीं रहने दिया जाएगा।
नहीं करने दिया जाएगा पलायन : पार्षद के पति
क्षेत्रीय पार्षद के पति सुरेंद्र धवन का कहना है कि दो पक्षों में छोटी सी बात पर मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। किसी को भी पलायन नहीं करने दिया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
मामले में कार्रवाई कराई जाएगी : एसएसपी
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर आ गई है। उन्होंने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/