वहीं मौके पर पहुंची पुलिस, भीड़ के सामने कम पड़ गई। लोगों ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। मामला बढ़ता देख कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। गांव दत्तियाना निवासी राजू (35) के परिजनों ने बताया उसके सिर में गोली लगी है। पुलिस इलाज को ले गई है। गांव दत्तियाना की महिलाओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: दो पक्षों में संघर्ष, जमकर फायरिंग और 16 लोग घायल, आठ गिरफ्तार
एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि किसी को गोली नहीं लगी है। एक गोली चलने को पता चला है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक चांदपुर लव सिरोही ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/