फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छेड़छाड़ के विरोध में अनुसूचित के परिवार पर हमला, जमकर पथराव, महिला सहित आठ घायल

Fri, 30 Aug 2019 12:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जमकर पथराव हुआ। आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़िता के घर पर ईंटें बरसाई। पथराव में छह महिला सहित आठ लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


इसके बाद महिलाओं ने निवाड़ा चौकी पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: मामूली विवाद को लेकर भिड़े दो बिरादरी के लोग, जमकर पथराव और फायरिंग, कई लोग घायल
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की युवती गुरुवार को घर पर अकेली थी। इसी समय गांव के ही चार युवक घर में घुस आए और उन्होंने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने शोर मचा दिया। परिजनों ने चारों युवकों की पिटाई कर दी। युवक उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचे और परिजनों को मारपीट की जानकारी दी। कुछ समय बाद ही आरोपी पक्ष के 15-20 लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। परिवार की महिला ने निवाड़ा चौकी पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। पीड़िता ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। 

यह भी पढ़ें: बच्चा चोरी की अफवाहें और दहशत में लोग, फिर एक महिला को पीटा, 70 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें