फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में प्यार से पिलाई कोल्डड्रिंक, फिर किया दुष्कर्म, बना ली वीडियो

Sat, 12 Aug 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
मेरठ में रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एक युवती को नशीला पदार्थ देकर होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। भावनपुर क्षेत्र निवासी युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि तेजगढ़ी चौराहे के पास उसकी मुलाकात सुमित तोमर नाम के युवक से हुई थी। सुमित ने अपने पिता को पुलिस विभाग में दरोगा बताया। जिसके बाद युवती और उसकी बहन की नौकरी लगवाने की बात कही। शुक्रवार को युवक ने युवती को कॉल कर तेजगढ़ी पर बुलाया। उसके बाद आरोपी ने कहा कि रेलवे स्टेशन के पास एक बड़े अधिकारी से मिलना है। युवती के अनुसार युवक उसे कार से सिटी स्टेशन लेकर पहुंचा। जहां एक होटल में उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली गई। करीब तीन घंटे बाद आरोपी युवती को रेलवे रोड पर फेंककर फरार हो गया। शनिवार को युवती पुलिस ऑफिस पहुंची। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि सिम की आईडी के आधार पर आरोपी की तलाश जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेप पीड़िता
वहीं लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शनिवार शाम दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला से गैंग रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला और उसके पति को पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचाई।

पुलिस को दी तहरीर में आरोप है कि महिला के पति ने ब्याज पर दस हजार रुपये उधार लिए थे। जो लौटा दिए गए थे। लेकिन आरोपी ब्याज के पचास हजार रुपये बताकर लगातार तगादा कर रहे थे। आरोप है कि शनिवार शाम आरोपी दोनों युवक पैसे मांगने घर पर पहुंचे और महिला के पति को पीटकर जबरन ले जाने लगे। पीड़िता ने पति को बचाने की कोशिश की तो आरोपी युवकों ने महिला को कमरे में खींच लिया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने घेराबंदी का प्रयास किया तो आरोपी भाग गए। महिला के पति ने तहरीर दी है। एसओ लिसाड़ी गेट धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में ब्याज के पैसों का विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें