फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में भिड़े कोच, जांच के लिए पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में भिड़े कोच, जांच के लिए पहुंची पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट स्टेडियम के जिम में बुधवार को दो कोच के बीच विवाद हो गया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया। शिकायत आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मुंडाली के गांव भगवानपुर के रहने वाले संदीप स्टेडियम के जिम में संविदा पर प्रशिक्षक हैं। यहां पर निशुल्क ट्रेनिंग देने के लिए सत्यप्रकाश राघव निवासी शास्त्रीनगर भी आते हैं। जानकारी मिली है कि दोनों कोच के बीच कई दिन से विवाद चल रहा है। कोच संदीप का आरोप है कि सत्यप्रकाश राघव ने आकर उनके साथ गाली-गलौज करते मारपीट का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्यप्रकाश ने पिस्टल भी लहराई दी। हालांकि उन्होंने इस संबंध में पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी। उधर कोच सत्यप्रकाश ने कहा कि कोच संदीप ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने पिस्टल लहराने के आरोप को झूठा और बेबुनियाद बताया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा का कहना कि पिस्टल निकालने की सूचना मिली थी पर जांच में ऐसा सामने नहीं आया। इस मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर चर्चा है कि स्टेरॉयड का भी कोई मामला स्टेडियम में सामने आया था। इस पर भी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें