फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: निशाने पर अमृतपाल को शरण देने वाले खालिस्तान समर्थक, सामने आएगा मेरठ कनेक्शन, हुई थी छापामारी

Mon, 24 Apr 2023 10:15 PM IST
कपिल kapil विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ

सार

Amritpal Singh : अमृतपाल को शरण देने वाले खालिस्तान समर्थक पुलिस के निशाने पर हैं। वहीं, पुलिस की जांच में मेरठ कनेक्शन भी जल्द सामने आएगा।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कट्टर खालिस्तान समर्थक और ''वारिस पंजाब दे'' के प्रमुख अमृतपाल की पंजाब में गिरफ्तारी के बाद कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में मेरठ पुलिस भी छानबीन करेगी। आशंका जताई जा रही है कि मेरठ में भी खालिस्तान समर्थक हो सकते हैं, जिन्होंने अमृतपाल को शरण दी थी। 

विज्ञापन


बता दें कि करीब एक माह से पंजाब पुलिस अमृतपाल के पीछे लगी थी लेकिन, वह हाथ नहीं आ रहा था। लगभग 20 दिन पहले उसकी लोकेशन मेरठ में भी मिली थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने मेरठ में भी छापामारी की थी। उस वक्त सामने आया था कि अमृतपाल बेगमपुल से ऑटो में सवार होकर दौराला की तरफ गया था। 

इसके बाद पुलिस ने अजय नाम के ऑटो चालक से भी पूछताछ की थी। अब अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। यह पता किया जा रहा है कि अमृतपाल कब, किसके यहां और कितने दिन तक रुका। इसके अलावा अमृतपाल और उसे शरण देने वालों के बीच क्या रिश्ता है। वह अमृतपाल का कोई रिश्तेदार है या फिर खालिस्तानी समर्थक। हर तथ्य पर जांच होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: विद्युत विभाग की गलती महिला पर पड़ी भारी, बिजली का बिल देख हुई बेहोश, अस्पताल में हालत नाजुक

विज्ञापन

तलाशा जाएगा बेगमपुल और दौराला के बीच का कनेक्शन
जांच में सबसे पहले बेगमपुल और दौराला के बीच का कनेक्शन खंगाला जाएगा। आशंका है कि इसी बीच कहीं न कहीं अमृतपाल रुका है। इसके लिए ऑटो चालकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही होटल आदि का रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा। यदि अमृतपाल को शरण देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ता है तो इसमें बड़ा खुलासा हो सकता है।

थाने में हिंसा और भड़काऊ भाषण के बाद आया था निशाने पर
अमृतपाल पर भड़काऊ भाषण समेत कई मामले दर्ज हैं। पिछले माह अमृतपाल और उसके साथियों ने पंजाब के अजनाला थाने में भी हिंसा की थी। उन्होंने अपहरण के आरोपी लवप्रीत तूफान को छुड़ाने के लिए हिंसा की थी। तभी से पुलिस उसके पीछे लगी थी।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: भाजपा ने 21 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे चुनावी मैदान में, यहां देखिए पूरी लिस्ट

लगातार सुर्खियों में है मेरठ
अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले भी मेरठ अतीक प्रकरण में सुर्खियों में रह चुका है। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक का बेटा असद और शूटर गुड्डू मुस्लिम भी मेरठ में आकर छिपे थे। गुड्डू मुस्लिम का वीडियो भी वायरल हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें