फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापरवाही में सिविल लाइन थाना प्रभारी लाइन हाजिर, सूरजकुंड चौकी इंचार्ज सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने सिविल लाइन थाना प्रभारी महावीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि सूरजकुंड चौकी इंचार्ज उत्तम सिंह को सस्पेंड किया गया है। चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। खराब परफॉरमेंस और विवेचना निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामले में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

काफी समय से उच्चाधिकारियों को शिकायत मिल रहीं थीं। उन पर फरियादियों से अभद्रता करने, जनसुनवाई न करने व विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है। सीयूजी नंबर को भी नहीं उठाने की शिकायत एसएसपी तक पहुंची थी। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने कई बार चेतावनी भी दी, लेकिन इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ। हाल ही में एक मामले में इंस्पेक्टर की उच्चाधिकारियों से शिकायत हुई। इसके बाद बुधवार रात एसएसपी ने महावीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। सूरजकुंड चौकी प्रभारी उत्तम सिंह को सस्पेंड किया गया। उत्तम सिंह पर भी कई आरोप लगे थे। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि जो भी पुलिसकर्मी कार्य में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें