मेरठ में सोमवार दोपहर करीब दो बजे सिटी मजिस्ट्रेट व लिसाड़ीगेट पुलिस ने एक कारखाने पर छापामारी की। लिसालीगेट थाना क्षेत्र के कांच का पुल बुनकर नगर गली नंबर-1 में शादाब के मकान में नकली रेगुलेटर तैयार किया जा रहे थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली रेगुलेटर बरामद किए हैं।
इस दौरान टीम ने कारखाने के मालिक शादाब व अन्य तीन कारीगर अरशद, अमन, जावेद को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस चारों को थाने ले आई। वहीं, छापामारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।