किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की यादें और बातें आज भी किसानों के जेहन में है। बाबा ने किसानों को एकजुट कर अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया। उनकी दी हुई ताकत पर ही किसान आज अपनी बात पंचायतों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक कहने में नहीं हिचकते।
यह भी पढ़ें:Toll का झोल: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मनमानी, 24 घंटे में भी दोगुना कट रहा टोल, रिफंड में भी परेशानी
भाकियू के दिवंगत अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87वीं जयंती आज सिसौली में किसान मजदूर अधिकार दिवस के रूप में मनाई जा रही है। बालियान खाप के चौधरी टिकैत ने मुश्किल समय में किसानों को एकजुट कर आंदोलन खड़ा किया।
इसके बाद तो जैसे हालात बदलने शुरू हो गए। किसान चेतना का नया दौर शुरू हुआ, जिसमें किसान अपनी बात कहने और हक मांगने लगे। यह बाबा की नेतृत्व क्षमता और किसानों की एकजुटता था कि सिसौली के किसान भवन पर राजनीतिक लोगों ने शीश झुकाया।