मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम किसी जिले या क्षेत्र को वीआईपी मानकर विद्युत आपूर्ति नहीं कर रहे हैं। बल्कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक समान आपूर्ति हो रही है। जनपद मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 20 घंटे और गांवों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। जहां पर लाइन लोस कम होगा, वहां की विद्युत आपूर्ति को बढ़ाते रहेंगे।
सपा-बसपा ने नहीं दिया ध्यान
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नलकूप कनेक्शन के लिए ऐसे क्षेत्र प्रतिबंधित कर दिए गए थे, जो डार्क जोन में हैं। सपा और बसपा खुद डार्क जोन के प्रतीक रहे और उन्होंने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। ऐसे क्षेत्र के किसानों को डीजल पंप के जरिए सिंचाई करनी पड़ रही है, जो बहुत महंगी है। हमने इस तरफ ध्यान दिया और आदेश दिया कि डार्क जोन से हम निपटेंगे। लेकिन सभी किसानों को ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शन दिए जाएं।
हवाई अड्डा बनेगा, स्पोर्ट्स इंडस्ट्री होगी डेवलप
सीएम ने कहा कि प्रदेश शहरों के बीच एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। मेरठ में भी हवाई अड्डा बनेगा। मेट्रो तथा रैपिड जैसे प्रोजेक्ट पर सर्वे अंतिम चरण में है। मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का जिक्र करते हुए कहा कि यहां खेल का सामान बनता है जो विश्व प्रसिद्ध है। ऐसे में इस इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा। हर जिले के एक उत्पाद को बढ़ावा देंगे। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत मेरठ के खेल उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा।
पढ़ें : जिंदगी की जंग हार गया जांबाज सिपाही, एक लाख के इनामी को किया था ढेर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि शीघ्र ही यूपी पुलिस में 1.50 लाख भर्तियां निकलने वाली है। इसकी तैयारी शुरू कर दें। भर्ती में कोई जाति, मजहब या क्षेत्रवाद नहीं होगा। बल्कि जो योग्य होगा, वह भर्ती होगा। साथ ही 1.38 शिक्षकों की भी भर्तियां शीघ्र होगी। प्रदेश में शीघ्र ही चार लाख रिक्त पदों पर भर्तियां होनी है, इसलिए युवा तैयार रहें।
प्रदेश में होगा 2.50 लाख करोड़ का निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में इन्वेस्टर समिट फरवरी में हो रही है। जिसमें 2.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस निवेश के माध्यम से 15 लाख लोगों को जहां नौकरी मिलेगी, वहीं इतने ही लोगों को रोजगार मिलेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/