फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 चंद्रशेखर आजाद बोले : मंडल-कमंडल की लड़ाई में खत्म होगा कमंडल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने लडूंगा चुनाव  

Thu, 20 Jan 2022 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी ने हमेशा भाजपा सरकार के गलत निर्णयों का खुलकर विरोध किया। अखिलेश यादव को भी गोरखपुर से चुनाव लड़ना चाहिए। 
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार उत्तर प्रदेश में मंडल और कमंडल की लड़ाई होगी जिसमें कमंडल खत्म होगा और मंडल की विजय होगी। इसके साथ साथ दबे-कुचले समाजों की उपेक्षा करने वालों को उत्तर प्रदेश से भगाने के लिए सामाजिक समावेश गठबंधन हुआ है, जिसमें सभी छोटे दल मिलकर उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। यह बात आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने होटल ओलिविया में पत्रकारों से वार्ता में कहीं ।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे पांच साल तक बड़े दलों के नेता ट्विटर पर ही खेलते रहे। जमीन पर लड़ाई लड़ने के लिए छोटे दल के नेता ही सड़कों पर दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि परिवारवाद वाली पार्टियों को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी: मेरठ कैंट से भाजपा को चुनौती देंगे जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, मुजफ्फरनगर में बदले समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो पार्टी दलित समाज में मेरी पार्टी के जनाधार पर सवाल उठा रहे हैं, उनको हमने बुलंदशहर के उपचुनाव में आईना दिखाया है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सभी छोटे दल लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से राजकुमार सैनी, पिछड़ा समाज पार्टी से रमेश चंद सैनी, न्याय पार्टी से एसपी सिंह पांचाल, डीडीए पार्टी से अशोक अज्ञानी, सम्यक पार्टी से सुरेंद्र कुशवाहा, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी से ओमपाल कश्यप और वीर दल से विजय कसाना सभी लोग सामाजिक समावेश गठबंधन में शामिल हो चुके हैं।पूरे उत्तर प्रदेश में यह गठबंधन अधिकतर सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुका है।

इस दौरान लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा पिछड़े दलित और दबे-कुचले समाजों के अधिकारों का रहेगा।

देश की आजादी से लेकर आज तक यह समाज अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। सभी दलों ने इनका वोट बैंक का इस्तेमाल किया लेकिन सही प्लेटफार्म पर इन समाज के अधिकारों को नहीं उठाया गया। इस दौरान इन्होंने उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर उतारे गए प्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा की। सरधना विधानसभा सीट से रमेश चंद सैनी को प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें