यह है शुभ मुहूर्त
मां जगदंबा जिस वाहन पर सवार होकर आती हैं, उसका विश्व पर प्रभाव पड़ता है। हालांकि देश में व्यापार क्षेत्र में काफी वृद्धि होगी। नवरात्र में कलश स्थापना एवं अखंड ज्योति का काफी महत्व है। प्रतिपदा पर सुबह 7:52 से 9:25 बजे तक एवं दोपहर 12:06 से 12:25 बजे तक कलश स्थापना व अखंड दीप प्रज्जवलन के लिए अति शुभ मुहूर्त है।
नवरात्र पर पांच दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग
सर्वार्थसिद्धि का योग
ज्योतिषाचार्य प्रभु शंकर शास्त्री ने बताया कि नवरात्र पर्व में 3 अप्रैल को सूर्योदय से लेकर दोपहर 12:34 बजे तक फिर 5 अप्रैल को सूर्योदय से शाम 4:10 बजे तक और 6 अप्रैल को सूर्योदय से रात 12:13 बजे तक और 10 अप्रैल को सूर्योदय से शाम 4:22 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसी तरह 10 अप्रैल को सूर्योदय से रात 12:14 तक रवि पुष्य योग रहेगा। यह योग खरीदारी के लिए शुभ माने जाते हैं। इस समय में की गई खरीदारी अक्षय फलदायी मानी गई है।
मंदिरों में शुरू हुई तैयारी
नवरात्र पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के बड़ी आठ्ठेवाला मंदिर, सती वाला मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, चौदस वाला मंदिर में नौ दिनों तक शहर के भक्त बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। आठे वाला मंदिर में अष्टमी के दिन और चौदस वाले मंदिर पर चौदस के दिन मेले का आयोजन होता है। इन मंदिरों में कलश स्थापना विशेष रूप से नौ दिनों तक प्रज्ज्वलित रहते हैं।